सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने फातिमा के लिए मांगे वोट -->

सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने फातिमा के लिए मांगे वोट

सोमवार, 8 मई 2023, मई 08, 2023


सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने फातिमा के लिए मांगे वोट

शहर के लाइफ लॉन में आयोजित जनसभा में लोगों को गिनाईं उपलब्धियां

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सलीम शेरवानी ने सोमवार को शहर के लाइव लॉन में हुई जनसभा में फातिमा रजा को वोट देने के लिए अपील की। उन्होंने कहा है की शहर के मौजूदा हालात किसी से छुपी नहीं है, निवर्तमान चेयरमैन ने शहर को नरक में तब्दील कर दिया है। फातिमा रजा का पिछला कार्यकाल सभी को याद है सफाई व्यवस्था से लेकर शुद्ध पेयजल और स्ट्रीट लाइट से सड़कों को रोशन करने का कार्य उन्होंने किया। जबकि निवर्तमान चेयरमैन ने जनता के लिए गंदगी के ढेर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों में धकेल दिया है। ऐसे में आम जनता को 11 मई को होने वाली वोटिंग में रिक्शा चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर अधिक से अधिक मतदान कर फातिमा रजा को चेयरमैन बनाने का काम करना होगा। इस मौके पर जवाहर सिंह यादव,दिनेश कुमार सिंह, भारत सिंह यादव,शशांक यादव ,बलवीर सिंह यादव, सुरेश पाल सिंह, महेश चंद्र सक्सेना, शिवराज सिंह, रोहित,दिनेश यादव, महेश कश्यप, महेश यादव,कल्लू , दिनेश कुमार ,जितेंद्र यादव, सुरेश कुमार ,मोहित, मोहित सिंह,वीरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह,ओमवीर सिंह, मिथिलेश कुमार,पिंकू,सोमेंद्र, टीटू यादव,अभिषेक कुमार, रविंद्र सिंह, राजू यादव, हर्षित आदि मौजूद रहे।

TerPopuler